पटना के प्रमुख मंदिरों में नीतीश कुमार ने की पूजा-अर्चना

WhatsApp Channel Join Now
पटना के प्रमुख मंदिरों में नीतीश कुमार ने की पूजा-अर्चना


पटना, 18 अक्टूबर (हि.स.)। जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार काे पटना के विभिन्न प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की।

इस अवसर पर नीतीश कुमार ने अगमकुआँ स्थित शीतला माता मंदिर, बड़ी पटन देवी मंदिर, छोटी पटन देवी मंदिर, गोलघर के सामने राजेंद्र स्मारक के समीप स्थित काली मंदिर तथा गर्दनीबाग स्थित ठाकुरबाड़ी में श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की। उन्होंने ईश्वर से बिहार की निरंतर प्रगति, राज्य में शांति एवं सामाजिक सद्भाव और प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख-समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी एवं विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप-नेता सह विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ भी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762985 Articles

Share this story