ग्वालियर सड़क हादसे में श्रद्धालुओं के निधन पर नीतीश कुमार ने व्यक्त किया गहरा शोक

WhatsApp Channel Join Now

पटना, 18 अक्टूबर (हि.स.)।

जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर हुए सड़क हादसे में श्रद्धालुओं की निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

रविवार काे नीतीश कुमार ने इस हृदयविदारक घटना पर अपनी गहरी शोक-संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की असामयिक मृत्यु अत्यंत दुःखद एवं मर्मांतक है। यह हादसा हृदय को व्यथित करने वाला है, जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके दुःख की इस असहनीय घड़ी में उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। अपनों को खोने का दर्द शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। इस कठिन समय में उन परिवारों की पीड़ा के प्रति मेरी हार्दिक सहानुभूति है।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को चिरशांति प्रदान करें तथा शोक-संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल दें। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस गहन वेदना को सहने की शक्ति प्रदान करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763100 Articles

Share this story