बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया नमन
पटना, 14 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत रत्न बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर को उनकी जयंती के अवसर पर नमन किया है।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भारत के संविधान निर्माता, महान समाज सुधारक, विचारक, सामाजिक न्याय के पुरोधा, भारत रत्न बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर उन्हें सादर नमन।
डॉ॰ अंबेडकर ने भारतीय संविधान के माध्यम से सामाजिक न्याय, समानता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त आधार प्रदान किया। उनके आदर्श एवं विचार हमें एक समावेशी और सशक्त राष्ट्र के निर्माण हेतु निरंतर प्रेरित करते रहेंगे। उनका संपूर्ण जीवन समस्त भारतवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

