बिग अपोलो अस्पताल पहुंचे नीतीश कुमार, अपने समर्थक अंकित तोदी का हालचाल जाना
पटना, 31 जुलाई (हि.स.)। जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने पटना स्थित बिग अपोलो अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे बेतिया निवासी अंकित तोदी से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
इस अवसर पर नीतीश कुमार ने अंकित तोदी के परिवारजनों से आत्मीय भेंट एवं संवाद किया। साथ ही अस्पताल के चिकित्सक डाॅ विजय प्रकाश एवं डाॅ विजय मित्तल से मुलाकात कर अंकित के स्वास्थ्य की अद्यतन जानकारी प्राप्त की तथा बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
नीतीश कुमार का अंकित तोदी के परिवार से तीन दशकों पुराना आत्मीय एवं पारिवारिक संबंध रहा है। समता पार्टी के दौर से ही जब भी नीतीश कुमार राजनीतिक प्रवास पर बेतिया जाते थे, तब वे प्रायः तोदी परिवार के आवास पर ही ठहरते थे। यही आत्मीय संबंध आज भी पूर्ववत कायम है, जिसके निर्वहन के क्रम में उन्होंने अस्पताल पहुंचकर अंकित का हालचाल जाना और उनके परिवारजन से भी आत्मीय मुलाकात की।
माैके पर नीतीश कुमार के साथ उपनेता सत्तारुढ दल एमएलसी ललन कुमार सर्राफ माैजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

