नीतीश कुमार ने बड़ी बहन से लिया आशीर्वाद, विधान परिषद के उपसभापति से की मुलाकात
पटना, 29 जुलाई (हि.स.)। जनता दल यूनाईटेड(जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने बुधवार को बिहार विधान परिषद के उपसभापति प्रो. रामवचन राय के भूतनाथ रोड स्थित निजी आवास पर पहुँचे और उनसे आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रो. राय एवं उनके परिवारजनों का भी हालचाल जाना।
मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार और प्रो. रामवचन राय के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।
इसके साथ ही नीतीश कुमार अपनी बड़ी बहन के निजी आवास पहुँचे, उनका आशीर्वाद लिया तथा उनका कुशलक्षेम भी जाना। माैके पर उनके साथ आईटी प्रकोष्ठ के प्रभारी मनीष कुमार भी मौजूद रहे।
इन मुलाकातों के दौरान बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ साथ रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

