नीतीश कुमार ने वशिष्ठ नारायण सिंह से भेंट कर जन्मदिन पर दी शुभकामनाएँ
पटना, 28 अप्रैल (हि.स.)। जनता दल यूनाईटे (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने मंगलवार काे पार्टी के वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण से मुलाकात की।नीतीश कुमार वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार काे उनके आवास पर पहुँचे।
इस दौरान उन्होंने वशिष्ठ नारायण सिंह से आत्मीय भेंट की तथा पुष्पगुच्छ देकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं एवं उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार ने उन्हें फूलाें का गुलदस्ता भेट किया और उनका कुशल-क्षेम भी जाना। इस दाैरान वशिष्ठ नारायण सिंह ने हाथ जाेड़कर उन्हें प्रणाम करते हुए उनका अभिवादन स्वीकार किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

