फारबिसगंज के युवा निशित लढ़ा ने रचा इतिहास,एवरेस्ट बेस कैंप और काला पत्थर की फतह

WhatsApp Channel Join Now
फारबिसगंज के युवा निशित लढ़ा ने रचा इतिहास,एवरेस्ट बेस कैंप और काला पत्थर की फतह


अररिया 13 अप्रैल(हि.स.)। बिहार में अररिया जिले के फारबिसगंज शहर के युवा निशित लढ़ा ने अद्भुत साहसिक उपलब्धियों से क्षेत्र और देश का नाम रोशन किया है।

स्व फूलचंद लढ़ा के पौत्र एवं ओम प्रकाश लढ़ा के पुत्र निशित लढ़ा ने 11 अप्रैल 2026 को विश्व प्रसिद्ध 17 हजार 598 फीट ऊंची एवरेस्ट बेस कैंप तथा 18 हजार 222 फीट ऊंची काला पत्थर की कठिन चढ़ाई सफलतापूर्वक पूरी कर एक नई मिसाल कायम की।

निशित की यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि फारबिसगंज शहर और लढ़ा परिवार के लिए भी गर्व का विषय बन गई है। इससे पूर्व भी निशित जनवरी 2023 में लेह (लद्दाख) में आयोजित प्रसिद्ध द चादर ट्रेक में 11 हजार फीट की ऊंचाई को सफलतापूर्वक पूरा कर चुके हैं, जो दुनिया के सबसे कठिन ट्रेक्स में से एक माना जाता है।

साहसिक गतिविधियों के साथ-साथ निशित खेलों में भी सक्रिय हैं। वे कई फुल और हाफ मैराथन में भाग लेकर अपनी फिटनेस और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दे चुके हैं। निशित लढ़ा की इन उल्लेखनीय उपलब्धियों पर उनके परिजनों को लोग बधाई दे रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story