सबको साथ लेकर चलने के भाव के साथ सद्भाव यात्रा पर निकल रहा हूं: निशांत कुमार

WhatsApp Channel Join Now
सबको साथ लेकर चलने के भाव के साथ सद्भाव यात्रा पर निकल रहा हूं: निशांत कुमार


सबको साथ लेकर चलने के भाव के साथ सद्भाव यात्रा पर निकल रहा हूं: निशांत कुमार


सबको साथ लेकर चलने के भाव के साथ सद्भाव यात्रा पर निकल रहा हूं: निशांत कुमार


पटना, 03 मई (हि.स.)। जदयू नेता निशांत कुमार ने आज से अपने ‘सद्भाव यात्रा’की शुरूआत की। उन्हाेंने पटना स्थित पार्टी कार्यालय, से निश्चय रथ से ‘सद्भाव यात्रा’ हेतु पश्चिमी चंपारण के लिए प्रस्थान किया। माैके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा तथा जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार सहित कई पार्टी नेता भी उनके साथ रवाना हुए।

मौके पर पार्टी कार्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने ‘जय निशांत’ के नारों से पूरे वातावरण को गुंजायमान कर दिया। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर एवं मंगलकामनाओं के साथ निशांत कुमार को सद्भाव यात्रा के लिए विदाई दी।

निशांत कुमार ने कहा कि उनकी पहली राजनीतिक यात्रा पश्चिमी चंपारण से प्रारंभ हो रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने चंपारण की धरती से ही सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत की थी तथा नीतीश कुमार भी अपनी महत्वपूर्ण यात्राओं का शुभारंभ चंपारण से करते रहे हैं।

निशांत कुमार ने आगे कहा कि सबको साथ लेकर चलने के भाव, सामाजिक समरसता को सुदृढ़़ करने के उद्देश्य तथा नीतीश कुमार के अधूरे सपनों को पूरा करने के संकल्प के साथ वे इस यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ उनका सीधा संवाद स्थापित होगा तथा वे नीतीश कुमार के बीते बीस वर्षों के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

Share this story