स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने सीतामढ़ी एवं शिवहर के पार्टी पदाधिकारियों से की मुलाकात, संगठन पर हुई चर्चा

WhatsApp Channel Join Now
स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने सीतामढ़ी एवं शिवहर के पार्टी पदाधिकारियों से की मुलाकात, संगठन पर हुई चर्चा


पटना, 24 अगस्त (हि.स.)। बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने सोमवार को सीतामढ़ी एवं शिवहर जिले के पार्टी पदाधिकारियों से औपचारिक मुलाकात की और सभी का हाल-चाल जाना। इस दौरान दोनों जिलों की संगठनात्मक गतिविधियों एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

इस दौरान सीतामढ़ी एवं शिवहर के जिलाध्यक्षगण, प्रखंड अध्यक्षगण, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षगण सहित दोनों जिलों के प्रमुख साथी उपस्थित रहे।

मंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आमजन तक नीतीश कुमार की नीतियों एवं बीते 20 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।

निशांत ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन जितना मजबूत और सक्रिय होगा, उतनी ही मजबूती से हम जनता के बीच पार्टी की विचारधारा और विकास की सोच को पहुंचा सकेंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ बूथ स्तर तक संगठन को और सशक्त बनाने तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया।

मौके पर विधान परिषद सदस्य रेखा कुमारी, विधायक पंकज मिश्रा, विधायक प्रो नागेंद्र राउत, पूर्व मंत्री डा रंजू गीता, प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा, सीतामढ़ी के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुशवाहा, शिवहर के जिलाध्यक्ष कमलेश पांडेय सहित कई वरीय नेतागण एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

Share this story