पश्चिम चंपारण से सद्भाव यात्रा की शुरुआत करेंगे निशांत कुमार, जदयू कार्यकर्ता जगह जगह करेंगे स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
पश्चिम चंपारण से सद्भाव यात्रा की शुरुआत करेंगे निशांत कुमार, जदयू कार्यकर्ता जगह जगह करेंगे स्वागत


पश्चिम चंपारण से सद्भाव यात्रा की शुरुआत करेंगे निशांत कुमार, जदयू कार्यकर्ता जगह जगह करेंगे स्वागत


पटना, 03 मई (हि.स.)। जनता दल यूनाइटेड के नेता निशांत कुमार आज से सद्भाव यात्रा की शुरुआत करेंगे। निशांत अपनी यात्रा की शुरुआत पश्चिम चंपारण से करेंगे। उनकी यात्रा को लेकर जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कार्यकर्ताओं के द्वारा जगह-जगह उनके स्वागत की तैयारी की गई है।

निशांत कुमार 3 और 4 मई को पश्चिम चंपरण में जनसम्पर्क करेंगे। यात्रा के लिए रविवार सुबह 11:15 बजे वह पटना से पश्चिम चंपारण के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद 11:30 बजे सोनपुर के बजरंग चौक के समीप सारण जिला के जदयू कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। दोपहर 12: 15 बजे वैशाली जिला के कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत, 01:15 बजे सकरी चौक पर मुजफ्फरपुर जिला के कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे पूर्वी चंपारण पहुंचेंगे जहां महिषी प्रखण्ड के महेंद्र चौक मंगराही पर दोपहर 2:45 पर कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। इसके बाद 3:45 बजे पश्चिम चंपारण के जौकटिया चौक, बेतिया में कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। शाम 4 बजे वे बेतिया के हरिवाटिका चौक पहुंचेंगे और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

05:50 बजे बगहा अनुमंडल कार्यालय के समीप बाबा साहब भीमराव अंबेदकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

इसके बाद वे विभिन्न जगहों पर कार्यकर्ताओं से मिलते हुए 7:25 बजे गंडक बैराज स्थल का अध्ययन करेंगे। वहीँ 8:15 बजे वाल्मीकिनगर के कन्वेन्शन सेंटर में पार्टी के प्रमुख नेताओं से मुलाकात करेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।

दूसरे दिन 4 मई को वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी का भ्रमण करंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे बेतिया स्थित बापू सभागार में संगठन जिला बगहा और पश्चिम चंपारण के कार्यकर्ताओं के साथ निशान संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद पटना के लिए प्रस्थान करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

Share this story