नीतीश कुमार का जदयू को बचाने का अंतिम प्रयास है निशांत की यात्रा: राजेश राठौड़

WhatsApp Channel Join Now
नीतीश कुमार का जदयू को बचाने का अंतिम प्रयास है निशांत की यात्रा: राजेश राठौड़


पटना, 03 मई (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के चंपारण यात्रा पर हमलावर होते हुए बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से 50 वर्षीय बेरोजगार निशांत कुमार वंशवाद के बीज को खिलाने निकले हैं।

नीतीश कुमार ने अपने 20 वर्षों के मुख्यमंत्री काल में वंशवाद और परिवारवाद के खिलाफ लगातार हमलावर रहकर अपनी राजनीति करते रहें लेकिन अब भाजपा के हाथों सत्ता छीनते ही वें अपनी पार्टी को बचाने के लिए अपने पुत्र को आगे कर राजनीति करने लगे हैं।

निशांत कुमार की यात्रा को पार्टी बचाओ यात्रा करार देते हुए बिहार कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि जेपी और लोहिया के नाम पर राजनीति करने वाली जनता दल यूनाइटेड और नीतीश कुमार को भाजपा ने मजबूर कर दिया है और ऐसे में अपनी पार्टी को बचाने का अंतिम प्रयास उन्होंने पुत्र को राजनीति में उतार कर किया है।

50 वर्षीय बेरोजगार निशांत कुमार जो 20 वर्षों तक पिता के मुख्यमंत्री रहते हुए कभी युवाओं या पार्टी के लिए चिंतित नहीं रहें केवल मुख्यमंत्री निवास में सुख सुविधा का लाभ उठाते रहें। अब वें भाजपा के द्वारा पार्टी को निगलने के प्रयास से अपनी राजनीतिक जमीन बचाने को चिंतित होकर शहरों की खाक छानने निकले हैं।

बिहार का युवा उनसे जरूर सवाल करेगा कि 20 वर्षों में उन्होंने कभी संगठन और युवाओं की आवाज को सुनने का प्रयास किया? बिहार आज नीतीश कुमार के वंशवाद के बीज को खिलाने की कोशिश कर रहे हैं और अपनी राजनीतिक विरासत बचाने के लिए परिवारवाद को प्रोत्साहित कर रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

Share this story