निशांत की बढ़ी राजनीति सक्रियता, पार्टी प्रवक्ताओं के साथ बैठक कर आगामी रणनीतियों पर किया मंथन’

WhatsApp Channel Join Now
निशांत की बढ़ी राजनीति सक्रियता, पार्टी प्रवक्ताओं के साथ बैठक कर आगामी रणनीतियों पर किया मंथन’


पटना, 17 अप्रैल (हि.स.)। बिहार में सम्राट चाैधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद निशांत की राजनीति में सक्रियता बढ़ गयी है।वे प्रतिदिन पार्टी कार्यालय में बैठक कर रहे और जिलाें से आये कार्यकर्ताओं के बीच जाकर उनकी भावनाओं से अवगत हाे रहे है। इस क्रम में शुक्रवार काे

जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के प्रदेश कार्यालय में निशांत कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के साथ पार्टी प्रवक्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक के दौरान पार्टी की आगामी रणनीतियों एवं समसामयिक मुद्दों पर विस्तृत और गहन विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के दो दशकों के ऐतिहासिक कार्यों एवं उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाने की रूपरेखा पर विशेष चर्चा हुई।

उन्होंने पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने पर बल दिया।

निशांत कुमार ने पार्टी प्रवक्ताओं के साथ बैठक के दौरान यह निर्देश दिया कि हमारी पार्टी सभी तबकों का सम्मान करती है एवं किसी भी धार्मिक एवं सामाजिक समूह की भावना आहत न हो, यह हमारे नेता नीतीश कुमार एवं जदयू की नीति रही है। ा

बैठक के दौरान पार्टी प्रवक्ताओं ने निशांत कुमार से आग्रह किया कि वे लोगों के बीच ‘‘जय निशांत, तय निशांत’’ के नारे के साथ जाना चाहते हैं। प्रदेश प्रवक्ताओं ने इस नारे को लेकर उनसे सहमति भी मांगी।

इस अवसर पर विधान परिषद में सत्तारूढ़़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, विधान पार्षद सह मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार, विधायक शालिनी मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ निहोरा प्रसाद यादव, प्रदेश प्रवक्ता नवल शर्मा, परिमल कुमार, हिमराज राम, अंजुम आरा सहित पार्टी के अन्य नेता उपस्थित रहे।

बैठक के बाद निशांत कुमार ने पार्टी कार्यालय में विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की एवं उनका हाल-चाल जाना।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

Share this story