निर्मली में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बिजली के पोल से टकराया

WhatsApp Channel Join Now
निर्मली में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बिजली के पोल से टकराया


निर्मली में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बिजली के पोल से टकराया


निर्मली में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बिजली के पोल से टकराया


सुपौल, 09 नवंबर (हि.स.)। पिपरा थाना क्षेत्र के निर्मली बाजार स्थित एनएच-327ई पर सोमवार की शाम मिट्टी लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना निर्मली चौक से पश्चिम वार्ड संख्या-1 स्थित ब्रह्म स्थान के समीप हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूरब दिशा से आ रहा मिट्टी लदा ट्रैक्टर काफी तेज रफ्तार में था। इसी दौरान उसने बाजार की ओर जा रहे बाइक सवार को ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ी एक अन्य बाइक को टक्कर मारते हुए बिजली के पोल से जा टकराया।

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेजा।

सूचना मिलने पर पिपरा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और बाइक को जब्त कर लिया है। फिलहाल घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोग उसकी पहचान करने में जुटे हैं। पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में भी जुटी है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774615 Articles

Share this story