निर्मली में काली पूजा उत्सव का समापन, तिलयुगा नदी में हुआ प्रतिमा विसर्जन
सुपौल, 17 नवंबर (हि.स.)। निर्मली में काली पूजा उत्सव मां काली की प्रतिमा के विसर्जन के साथ समापन हो गया। अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु विसर्जन यात्रा में शामिल हुए।
श्रद्धालुओं ने मां काली की प्रतिमा को कंधे पर उठाकर शहर में विसर्जन यात्रा निकाली। विसर्जन यात्रा के दौरान श्रद्धालु मां काली के जयकारे लगाते रहे। यात्रा तिलयुगा नदी के तट पर पहुंची, जहां पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा को नदी में विसर्जित किया गया।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां काली को विदाई दी और अगले साल फिर आने की कामना की। विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। प्रतिमा विसर्जन के साथ ही निर्मली में आयोजित काली पूजा उत्सव का समापन हो गया।
हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

