निर्मली में 23 भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत पर्चा, स्वतंत्रता दिवस पर लाभुकों में खुशी

WhatsApp Channel Join Now
निर्मली में 23 भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत पर्चा, स्वतंत्रता दिवस पर लाभुकों में खुशी


निर्मली में 23 भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत पर्चा, स्वतंत्रता दिवस पर लाभुकों में खुशी


सुपौल, 15 अगस्त (हि.स.)।

जिले के निर्मली अनुमंडल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अनुमंडल एवं अंचल कार्यालय सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों और प्रमुख स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने ध्वज को सलामी देकर देश की एकता, अखंडता और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अंचल कार्यालय निर्मली में भूमिहीन परिवारों के लिए विशेष पहल की गई। प्रभारी अंचलाधिकारी शाहिना बेगम ने कुल 23 भूमिहीन परिवारों के बीच जमीन से संबंधित बासगीत पर्चा वितरित किया। पर्चा प्राप्त होने के बाद लाभुक परिवारों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।

कार्यक्रम में निर्मली के अनुमंडल पदाधिकारी धीरज कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुपेश नारायण, प्रखंड प्रमुख रामप्रवेश कुमार यादव, सर्किल इंस्पेक्टर राणा रणविजय, प्रभारी अंचलाधिकारी शाहिना बेगम, प्रखंड विकास पदाधिकारी आरुषि शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। नगर पंचायत निर्मली की मुख्य पार्षद दुलारी देवी और निर्मली चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अभिषेक पंसारी समेत अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

अधिकारियों ने कहा कि पात्र भूमिहीन परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। बासगीत पर्चा मिलने से इन परिवारों के लिए आवास समेत अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने का रास्ता आसान होगा। इस पहल से लाभुक परिवारों को अपने आशियाने के लिए भूमि संबंधी अधिकार प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों ने देश की एकता, अखंडता एवं विकास के लिए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प भी लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story