निकी के नेतृत्व में सीवान की 20 सदस्यीय सीनियर महिला फुटबॉल टीम घोषित
सीवान, 10 अप्रैल (हि.स.)। बिहार राज्य फुटबॉल संघ द्वारा लखीसराय में आयोजित होने वाली बिहार राज्य सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए सीवान जिला की 20 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम का नेतृत्व निकी कुमारी को कप्तान के रूप में सौंपा गया है, जबकि पिंकी कुमारी को उपकप्तान बनाया गया है।
टीम चयन की घोषणा सीवान जिला फुटबॉल संघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति में की गई। इस अवसर पर आई एम ए सीवान के सचिव डॉ. शरद चौधरी, संयुक्त सचिव डॉ. सत्य प्रकाश शंकरन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी चयनित खिलाड़ियों को खेल किट भी प्रदान किया गया।
रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के संस्थापक सह निदेशक संजय पाठक ने बताया कि टीम का चयन जिला फुटबॉल संघ द्वारा आयोजित चयन प्रतियोगिता के आधार पर किया गया है। चयनित खिलाड़ियों को एक सप्ताह का आवासीय प्रशिक्षण भी एकेडमी में दिया गया, जिससे टीम को बेहतर तैयारी का मौका मिला।
उन्होंने बताया कि टीम में कई प्रतिभाशाली और राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी शामिल हैं, जिससे सिवान टीम को इस चैंपियनशिप में पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
टीम में निकी कुमारी (कप्तान), पिंकी कुमारी (उपकप्तान), खुशबू, ममता, निभा, प्रिया, रंजना, अंशु, खुशबू चौहान, एंजल यादव, नितू कुमारी, सिंधु कुमारी, मनीषा कुमारी, इशरत परवीन, आराधना कुमारी, नैना कुमारी, खुशी पांडेय और अंजलि कुमारी शामिल है।
सपोर्ट स्टाफ में प्रशिक्षक मधु, पैक प्रबंधक विवेक कुमार सिंह एवं फिजियोथैरेपिस्ट सलमा खातून को जवाबदेही दी गई है।
चयनित खिलाड़ियों को डॉ. राजन कल्याण सिंह, डॉ. शशि भूषण सिन्हा, डॉ. राम इकबाल गुप्ता, डॉ. रामाजी चौधरी, डॉ. रीता सिंहा, डॉ. संगीता चौधरी, मुख्य संरक्षक डॉ. आर. एन. ओझा, निदेशक राजीव लोचन मिश्रा समेत कई लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Amar Nath Sharma

