एनएच 327ई पर सड़क हादसा, ई-रिक्शा और ट्रैक्टर की टक्कर में बुजुर्ग समेत बच्चा घायल

WhatsApp Channel Join Now
एनएच 327ई पर सड़क हादसा, ई-रिक्शा और ट्रैक्टर की टक्कर में बुजुर्ग समेत बच्चा घायल


एनएच 327ई पर सड़क हादसा, ई-रिक्शा और ट्रैक्टर की टक्कर में बुजुर्ग समेत बच्चा घायल


सुपौल, 28 मई (हि.स.)। जिले के पिपरा प्रखंड अंतर्गत निर्मली बाजार स्थित एनएच 327ई पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर और ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक बुजुर्ग और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार घायल बुजुर्ग की पहचान छातापुर निवासी मोहम्मद इस्राइल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह छातापुर से अपनी बेटी के घर निर्मली पंचायत के हटवेरिया जा रहे थे। इसी दौरान निर्मली बाजार के पास एनएच 327E पर उनकी ई-रिक्शा ट्रैक्टर की चपेट में आ गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। दुर्घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story