एनएच-27 पर बाइक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

WhatsApp Channel Join Now
एनएच-27 पर बाइक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत


एनएच-27 पर बाइक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत


एनएच-27 पर बाइक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत


सुपौल, 19 सितंबर (हि.स.)। जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार में एनएच-27 पर शुक्रवार शाम सड़क हादसे में साइकिल सवार एक मजदूर की मौत हो गई। हादसा श्री राधे होटल के सामने करीब चार बजे हुआ। मृतक की पहचान रामविशनपुर

नंबर-3 निवासी मनोज दास (55) के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। जानकारी के अनुसार, मनोज दास शुक्रवार को सिमराही बाजार से सब्जी खरीदकर साइकिल से अपने घर रामविशनपुर लौट रहे थे। इसी दौरान श्री राधे होटल के सामने एनएच-27 पर पीछे से आ रहे एक अज्ञात बाइक सवार ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से मनोज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल मनोज दास को तत्काल राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

इसके बाद परिजन उन्हें सदर अस्पताल सुपौल लेकर पहुंचे। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने भी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज, मधेपुरा रेफर कर दिया। परिजन उन्हें मधेपुरा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि मृतक की पत्नी और दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है।

मनोज दास मजदूरी कर परिवार का जीवनयापन करते थे। राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story