युवा होंडा मेगा वर्कशॉप का उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा रोजगार : श्याम अग्रवाल

WhatsApp Channel Join Now
युवा होंडा मेगा वर्कशॉप का उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा रोजगार : श्याम अग्रवाल


नवादा, 27 मार्च (हि.स.)। जिले में ऑटोमोबाइल क्षेत्र को नई दिशा देते हुए शुक्रवार को “युवा होंडा मेगा वर्कशॉप” का भव्य उद्घाटन किया गया। इस आधुनिक वर्कशॉप की स्थापना जिले के प्रसिद्ध ऑटोमोबाइल व्यवसायी श्याम अग्रवाल के सौजन्य से नवादा के अतोआ मोड़ के पास बड़े परिसर में की गई है। उद्घाटन समारोह में स्थानीय गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को खास बना दिया।

इस अवसर पर श्याम अग्रवाल ने कहा कि जिले में दोपहिया वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन गुणवत्तापूर्ण सर्विसिंग की सुविधा का अभाव लंबे समय से महसूस किया जा रहा था। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए इस अत्याधुनिक वर्कशॉप की स्थापना की गई है, ताकि वाहन मालिकों को बेहतर, तेज और विश्वसनीय सेवा मिल सके।

उन्होंने बताया कि इस वर्कशॉप में आधुनिक मशीनों और प्रशिक्षित तकनीशियनों की मदद से वाहनों की सर्विसिंग की जाएगी। इससे न केवल ग्राहकों को बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि तकनीकी दक्षता के साथ कार्य करने का अवसर भी उपलब्ध होगा।

श्याम अग्रवाल ने खास तौर पर युवाओं के रोजगार पर जोर देते हुए कहा कि इस वर्कशॉप के माध्यम से सैकड़ों स्थानीय युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। इससे क्षेत्र की आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी और युवाओं को अपने ही जिले में काम करने का अवसर प्राप्त होगा।

उद्घाटन समारोह में उनकी माता जी के साथ-साथ प्रसिद्ध व्यवसायी एवं शिक्षाविद् डॉ. राजेंद्र प्रसाद साहू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे नवादा के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन

Share this story