रानीगंज वाईएनपी डिग्री कॉलेज के नए प्रधानाचार्य ने किया पदभार ग्रहण

WhatsApp Channel Join Now
रानीगंज वाईएनपी डिग्री कॉलेज के नए प्रधानाचार्य ने किया पदभार ग्रहण


अररिया 07 मार्च(हि.स.)।जिले के रानीगंज वाईएनपी डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ अशोक कुमार आलोक के सेवानिवृत्त होने के बाद कॉलेज की वरिष्ठतम सहायक प्राध्यापक एवं संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ नूतन आलोक ने प्रधानाचार्य पद का प्रभार शनिवार को ग्रहण किया। यह निर्णय महाविद्यालय के शासी निकाय द्वारा विश्वविद्यालय अधिनियमावली के प्रावधानों के तहत वरीयता क्रम में वरिष्ठतम सहायक प्राध्यापक होने के आधार पर लिया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में शिक्षक एवं शिक्षकेतरकर्मियों ने अबीर गुलाल लगाकर तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया और नव नियुक्त प्रभारी प्रधानाचार्य को बधाई दी।

प्रभार ग्रहण करने के उपरांत डॉ नूतन आलोक ने कहा कि महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतरकर्मियों के सहयोग से वे पूर्व प्रधानाचार्य डॉ अशोक कुमार आलोक के अधूरे सपनों को साकार करने तथा महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विकास के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story