सदर अस्पताल का नया ओपीडी शेड्यूल जारी

WhatsApp Channel Join Now
सदर अस्पताल का नया ओपीडी शेड्यूल जारी


भागलपुर, 14 मई (हि.स.)। सदर अस्पताल भागलपुर में गुरुवार से नया ओपीडी शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सदर अस्पताल प्रबंधन ने सभी प्रमुख विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित की है। इस व्यवस्था का उद्देश्य मरीजों को समय पर इलाज और परामर्श उपलब्ध कराना है। विभागवार डॉक्टरों की तैनाती से ओपीडी सेवाएं अधिक सुचारू रूप से संचालित होंगी।

अस्पताल प्रबंधन ने सभी मरीजों से निर्धारित समय पर ओपीडी में आने की अपील की है। सदर अस्पताल की ओपीडी सेवा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संचालित होगी. मरीजों को बताया गया है कि समय से पंजीकरण करा लें, ताकि ओपीडी सेवाओं का लाभ समय पर उठा सकेंगे।

आज मुख्य रूप से मेडिसिन, ऑर्थो, शिशु, स्त्री-प्रसव, सर्जरी, इएनटी और डेंटल विभाग में संबंधित डॉक्टर उपलब्ध हैं। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि ओपीडी के दौरान मरीजों की भारी भीड़ को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं ताकि किसी को परेशानी न हो।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story