(संशोधित) ग्रामीण सपनों और तकनीक की कहानी कहेगी शॉर्ट फिल्म “गाँव से एआई तक”

WhatsApp Channel Join Now
(संशोधित) ग्रामीण सपनों और तकनीक की कहानी कहेगी शॉर्ट फिल्म “गाँव से एआई तक”


(संशोधित) ग्रामीण सपनों और तकनीक की कहानी कहेगी शॉर्ट फिल्म “गाँव से एआई तक”


नवादा, 07 जून (हि.स.)।बिहार में नवादा जिले के ओरैना पंचायत, जिसने अपने प्रतिभाशाली बच्चों को बिहार एआई समिट 2026 में भाग लेने के लिए भेजकर एक नया इतिहास रचा। अब उसकी कहानी पर्दे पर आने वाली है।

इस ऐतिहासिक पहल पर आधारित बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म “गाँव से AI तक” का शुभ मुहूर्त रविवार को नवादा स्थित द सेलिब्रेशन होटल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर फिल्म से जुड़े कलाकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का उद्घाटन नवादा नगर परिषद की मुख्य पार्षद पिंकी कुमारी ने किया। वहीं पूर्व मुख्य पार्षद संजय साव उद्घाटनकर्ता के रूप में उपस्थित रहे।

फिल्म **“गाव से एआई तक”** बिहार के ग्रामीण क्षेत्र के उन प्रतिभाशाली बच्चों की वास्तविक प्रेरक यात्रा पर आधारित है, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद **बिहार एआई समिट 2026** में भाग लेकर नई तकनीकी दुनिया से परिचय प्राप्त किया।

फिल्म में यह दिखाया जाएगा कि किस प्रकार बच्चों और उनके अभिभावकों को जागरूक कर उन्हें इस महत्वपूर्ण सम्मेलन तक पहुंचाया गया तथा इसके लिए आवश्यक संसाधनों और सहयोग की व्यवस्था की गई।

फिल्म का निर्देशन **सागर इंडिया** कर रहे हैं, जबकि इसके निर्माता **संजय साव** हैं। फिल्म का निर्माण **पारू एंटरटेनमेंट** के बैनर तले किया जा रहा है तथा **बिहार छात्र संसद** इस परियोजना से सहयोगी संस्था के रूप में जुड़ी हुई है। कास्टिंग की जिम्मेदारी **काशिका कास्टिंग** ने संभाली है।

फिल्म की स्टार कास्ट में **सागर इंडिया, अनुराधा पंडित, राज लक्ष्मी, आदित्य आर्यन और प्रशांत मानव** प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में प्रशांत मानव का किरदार ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को तकनीकी शिक्षा और अवसरों से जोड़ने वाले एक प्रेरक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में दिखाई देगा।

फिल्म निर्माताओं के अनुसार **“गांव से एआई तक”** केवल एक शॉर्ट फिल्म नहीं, बल्कि ग्रामीण युवाओं के सपनों, शिक्षा, तकनीकी नवाचार और बदलते भारत की कहानी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद चौधरी

Share this story