मोहम्मद मासूम रेजा ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष का किया पदभार ग्रहण

WhatsApp Channel Join Now
मोहम्मद मासूम रेजा ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष का किया पदभार ग्रहण


अररिया 01 अप्रैल(हि.स.)। अररिया जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को एक समारोह में मोहम्मद मासूम रेजा ने नए जिलाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उन्हें फूलमाला पहनाकर तथा शॉल ओढ़ाकर बधाई दी।

पदभार ग्रहण करने के बाद, मोहम्मद मासूम रेजा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे।पार्टी ने उन पर बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है और उन जिम्मेवारियों के निर्वहन में वे समर्पित भाव से काम करेंगे।

उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं पर जोर देते हुए कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत उनकी पहली प्राथमिकता बूथ स्तर से पार्टी को मजबूत करना होगी। उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता किसी कारणवश निष्क्रिय हो गए हैं या घर बैठे हैं, उन्हें सक्रिय करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। बूथ स्तर पर कांग्रेस को जमीनी स्तर से मजबूत बनाकर पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।

मोहम्मद मासूम रेजा पूर्व में एनएसयूआई और अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

समारोह में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिन्हा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष शाद अहमद, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष हाजी जफरुल, कांग्रेस प्रदेश महासचिव महिला सेल की अफसाना परवीन और गुलशन आरा सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story