सारण के जिला स्कूल में निर्वाचक साक्षरता क्लब के नए एंबेसडर का हुआ चुनाव

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 27 जुलाई (हि.स.)। शहर के मॉडल विद्यालय जिला स्कूल में सोमवार को निर्वाचक साक्षरता क्लब की उन्मुखीकरण बैठक आयोजित की गई. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के आदेश पर जिले के शैक्षणिक संस्थानों में इएलसी को सक्रिय करने की पहल शुरू हुई है। उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल और डीईओ निशांत किरण के मार्गदर्शन में मास्टर प्रशिक्षकों ने छात्रों को जागरूक किया।

मास्टर प्रशिक्षक नदीम अहमद ने भारतीय संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और निर्वाचन प्रक्रिया पर प्रश्नोत्तरी सत्र चलाया. वहीं स्वीप एक्सपर्ट संतोष कुमार बंटी ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, ईवीएम और वीवीपैट की जानकारी दी। प्रधानाध्यापक मनीष कुमार तिवारी, नोडल शिक्षक नीतेश भारद्वाज और नीलू कुमारी की उपस्थिति में इएलसी के नए एम्बेसडरों का चुनाव हुआ।

क्विज व गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अदिति कुमारी पांडेय, श्वेता कुमारी, निर्भय कुमार और हरिओम कुमार को नया एंबेसडर बनाया गया. कार्यक्रम में कक्षा 9, 10 और 11 के विद्यार्थियों ने सदस्यता ग्रहण की तथा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story