एसएसबी ने 59 बोतल नेपाली शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
अररिया 26 अगस्त(हि.स.)।
एसएसबी 56वीं वाहिनी की एफ समवाय जोगबनी की विशेष गश्ती टीम ने बुधवार को 59 बोतल नेपाली शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया।
एसएसबी ने यह कार्रवाई भारत नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 180/01 के नजदीक भारत की तरफ लगभग दो सौ मीटर दुरी पर की।
शराब नेपाल से भारत की तरफ लाया जा रहा था, जिसे सशस्त्र सीमा बल की विशेष नाका टीम द्वारा जब्त किया गयाl
गिरफ्तार तस्करों में फारबिसगंज गुदरी मोहल्ला के वार्ड संख्या 14 निवासी 51 वर्षीय मो.आजाद पिता मो.हामिद और नेपाल मोरंग जिला के विराटनगर वार्ड संख्या 16 के 47 वर्षीय राजू साहनी पिता स्व. सुकराम साहनी है।
जब्त किए गए सामान को आवश्यक कार्यवाही के बाद मद्य निषेध विभाग के सुपुर्द कर दिया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

