सिकटीया गांव से एसएसबी ने तस्करी का 124.5 लीटर नेपाली शराब किया बरामद
Sep 16, 2026, 16:36 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
अररिया 16 सितम्बर(हि.स.)। एसएसबी 56वीं वाहिनी की टीम ने बीती मध्य रात्रि नेपाल से तस्करी कर लाए गए 124.5 लीटर नेपाली शराब को सिकटीया गांव से बरामद किया।
एसएसबी के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सिकटीया गांव में भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 173 से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर भारत की तरफ कार्रवाई की।हालांकि मामले में किसी तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हो पाई।
गश्त कर रहे एसएसबी जवानों को देखकर तस्कर शराब से भरे बोरियों को फेंक कर नेपाल की ओर भाग निकला।जब्त की गई नेपाली शराब को मद्य निषेध विभाग में अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

