एसएसबी ने कार्रवाई कर तस्करी के 62.7 लीटर नेपाली शराब किया बरामद

WhatsApp Channel Join Now
एसएसबी ने कार्रवाई कर तस्करी के 62.7 लीटर नेपाली शराब किया बरामद


अररिया 19 सितम्बर(हि.स.)। सशस्त्र सीमा बल की 56वीं वाहिनी ने सीमावर्ती इलाके में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत देर रात्रि एक सफलता हासिल की।

एसएसबी के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भैरोगंज गाँव एवं भारत नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 196/3 से लगभग 80 मीटर भारत की तरफ कार्रवाई करते हुए 62.7 लीटर नेपाली शराब बरामद किया।रात्रि गश्ती के समय कुछ लोग सिर पर समान रख कर नेपाल से भारत आ रहे थे।

सशस्त्र सीमा बल के जवानों को देखते ही बोरी छोड़कर नेपाल की तरफ भाग गए। जब्त की गई नेपाली शराब को मद्य निषेध विभाग में अग्रिम कार्यवाही हेतु नेपाली शराब को सुपुर्द किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story