सिकटी पुलिस ने 60 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सिकटी पुलिस ने 60 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार


अररिया 27 जुलाई(हि.स.)। सिकटी थाना पुलिस ने भारत नेपाल सीमा पर गुप्त सूचना पर छापेमारी कर एक तस्कर को 60 बोतल नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया।

सिकटी थाना क्षेत्र के सिकटी बाजार से करीब सौ मीटर उत्तर भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या-160 के पास हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल की तलाशी के दौरान डिक्की और सीट के नीचे छिपाकर रखी गई कुल 18 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गदहकाट वार्ड संख्या 8 निवासी 34 वर्षीय मोहम्मद मोसिम के रूप में हुई है।

सिकटी थाना प्रभारी रौशन कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को 60 बोतल नेपाली देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story