भागलपुर में इलाज के दौरान नेपाल की युवती की मौत

WhatsApp Channel Join Now
भागलपुर में इलाज के दौरान नेपाल की युवती की मौत


भागलपुर, 25 मार्च (हि.स.)। नेपाल की रहने वाली स्मिता कुमारी सिंह की बुधवार को इलाज के दौरान भागलपुर के मायागंज अस्पताल में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बीते 19 मार्च को पारिवारिक नोकझोंक के बाद स्मिता ने सल्फास की गोली खा ली थी, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई ।

घटना के बाद परिजन ने उसे प्राथमिक उपचार के लिए नेपाल के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी स्थिति लगातार नाजुक बनी रही और आखिरकार आज सुबह उसकी मौत हो गई।

मृतका के पिता का नाम सुनील कुमार सिंह बताया जा रहा है। स्मिता अपने परिवार की तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थी। इस घटना के बाद पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story