एसएसबी ने 7.62 ग्राम स्मैक के साथ एक नेपाली नागरिक को किया गिरफ्तार
अररिया, 01 नवम्बर(हि।स.)। एसएसबी 52 वीं बटालियन की बाह्य सीमा चौकी मजरख की टीम ने रविवार अहले सुबह विशेष गश्त के दौरान एक नेपाली नागरिक को 7.62 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।
एसएसबी 52 वीं बटालियन के कमांडेंट मितुल कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नेपाली नागरिक से पूछताछ की जा रही है।वह स्मैक की पुड़िया को लेकर सीमा पार कर नेपाल जाने के फ़िराक में था और इसी दौरान विशेष गश्त टीम ने उसे धर दबोचा।
पकड़े गए नेपाली नागरिक ने पूछताछ के क्रम में स्मैक की बिक्री करने वाले की जानकारी एसएसबी के अधिकारियों को दिया है।पकड़े गए तस्कर के साथ जब्त स्मैक को कार्रवाई के लिए सिकटी थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

