नेपाल चौथे दिन भी सांप्रदायिक हिंसा के चपेट में,हरिनगरा मे उपद्रवियों ने पुलिस के वाहन पर किया हमला
अररिया 29 जुलाई(हि.स.)।
नेपाल के सुनसरी में सांप्रदायिक हिंसा का दौर बुधवार को चौथे दिन भी जारी रहा। सुनसरी के हरिनगरा मे बुधवार को उपद्रवियों ने पुलिस के गाड़ी पर हमला किया। गाड़ी पर हमला से इलाका पुलिस कार्यालय देवानगंज प्रमुख इंस्पेक्टर प्रकाश पराजुली के द्वारा प्रयोग किये जा रहे गाडी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सुनसरी जिला पुलिस के सूचना अधिकारी डीएसपी चन्द्रबहादुर खड्का ने इस बात की पुष्टि की।
सूचना अधिकारी खड्का के अनुसार,दो समूह के बीच तनाव की सूचना पर इलाके की पुलिस कार्यालय हरिनगरा के ना1झ 874 नम्बर के गाडी से इंस्पेक्टर के कमांड में पुलिस टीम पहुंची थी। दोनों समुदाय के द्वारा पत्थरबाजी से गाड़ी को नुकसान हुआ है। घटना स्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है। वही सुनसरी जिले के दस नगर क्षेत्र मे पूर्ण रूप से कर्फ्यू लगा दिया गया है।
सुनसरी के दीवानगंज में चौथे दिन बुधवार को रुक-रुक कर झड़प जारी रहा।पूरे जिले में कर्फ्यू लगाकर नेपाली सेना सड़क और हवाई मार्ग से गश्ती कर रही है। इसके बावजूद भी स्थिति सामान्य नहीं हो पा रहा है।मंगलवार को देर रात डेढ़ घंटे तक दोनों समुदाय के द्वारा आगजनी की गई,जिसमें 20 से ज्यादा दुकान में क्षति होने की बात कही जा रही है।
सुनसरी पुलिस के सुचना अधिकारी चंद्र बहादुर खड्का के अनुसार अभी क्षति का विस्तृत विवरण संकलन करना बाकी है।प्रारम्भिक विवरण संकलन मे 20 से ज्यादा दुकान और घर को बड़ी क्षति हुई है।वही आधे दर्जन लोग घायल हुए, जिनका इलाज विराटनगर के विभिन्न निजी अस्पताल में किया जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

