पूर्णिया एक्सपो 2026 के सफल आयोजन के लिए नेपाल के कोसी प्रोविन्स के मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने दिया बधाई

WhatsApp Channel Join Now
पूर्णिया एक्सपो 2026 के सफल आयोजन के लिए नेपाल के कोसी प्रोविन्स के मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने दिया बधाई


पूर्णिया, 24 फ़रवरी (हि.स.)।

पूर्णिया एक्सपो 2026 के सफल आयोजन के लिए नेपाल के कोसी प्रोविन्स के मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों ने अपनी शुभकामनाएं और बधाई दी है।

आवाज़ 24 मीडिया एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की प्रबंध निदेशक पूजा मिश्रा के साथ ओम प्रकाश मिश्रा, राजीव कुमार और कुमार संकल्प ने नेपाल के कोसी प्रोविन्स मुख्यमंत्री हिक्मत कुमार कार्की, पर्यटन मंत्री भीम पराजुली , वाणिज्य मंत्री और सचिव पर्यटन, वन व वातावरण से शिष्टाचार मुलाकात कर स्मृति चिन्ह भेंट किया ।

इस अवसर पर नेपाल के मंत्रियों ने पूर्णिया एक्सपो 2026 के सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनायें दी और आने वाले समय में और भी बेहतरीन एक्सपो करने के लिए अपना समर्थन और मार्गदर्शन देने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर नेपाल कोसी प्रोविन्स के मुख्यमंत्री हिक्मत कुमार कार्की ने कहा कि पूर्णिया एक्सपो 2026 के सफल आयोजन के लिए मैं अपनी शुभकामनाएं देता हूं। यह आयोजन नेपाल और भारत के बीच सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को और भी मजबूत करेगा।

पर्यटन मंत्री भीम पराजुली ने कहा पूर्णिया एक्सपो 2026 एक शानदार आयोजन है, जो नेपाल और भारत के बीच सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को मजबूत करेगा।यह एक सफल और रिश्तों को मजबूती प्रदान करेगा।

वाणिज्य मंत्री ने कहा, पूर्णिया एक्सपो 2026 के सफल आयोजन के लिए मैं अपनी बधाई देता हूं। यह आयोजन नेपाल के उत्पादों को भारतीय बाजार में पहुंचाने में मदद करेगा।सचिव पर्यटन वन व वातावरण ने कहा, पूर्णिया एक्सपो 2026 एक महत्वपूर्ण आयोजन है, जो नेपाल के पर्यटन के साथ साथ उद्योग को बढ़ावा देने में मदद करेगा।

कोसी पर्यटन वर्ष 2082 के सहसंयोजक भविष कुमार श्रेष्ठ ने कहा पूर्णिया एक्सपो 2026 के सफल आयोजन के लिए मैं नेपाल के मंत्रियों का आभार व्यक्त करता हूं। यह आयोजन नेपाल और भारत के बीच व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद करेगा। हम आगे भी नेपाल के साथ मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने के लिए निरंतर काम करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नंदकिशोर सिंह

Share this story