छपरा में नीना झा ने संभाला जिला जनसंपर्क पदाधिकारी का कार्यभार

WhatsApp Channel Join Now
छपरा में नीना झा ने संभाला जिला जनसंपर्क पदाधिकारी का कार्यभार


छपरा में नीना झा ने संभाला जिला जनसंपर्क पदाधिकारी का कार्यभार


छपरा में नीना झा ने संभाला जिला जनसंपर्क पदाधिकारी का कार्यभार


सारण, 07 जुलाई (हि.स.)। छपरा विभागीय अधिसूचना के आलोक में नीना झा उपनिदेशक जनसंपर्क, सारण प्रमंडल, छपरा ने आज जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सारण के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कार्यालय के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों से औपचारिक परिचय प्राप्त किया।

इसके बाद उन्होंने जिले में कार्यरत विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर परिचय साझा किया और सरकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए मीडिया से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा जताई। इससे पूर्व विभागीय आदेश के तहत निवर्त्तमान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रविंद्र कुमार का स्थानांतरण हो गया, जिसके बाद उन्होंने नई पदाधिकारी को कार्यभार सौंपा।

पदभार सौंपने के बाद रविंद्र कुमार ने सारण की मीडिया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि नई पदाधिकारी नीना झा को भी सारण के मीडिया जगत से सदैव की भांति सहयोग मिलता रहेगा। इस विशेष अवसर पर दीपक मिश्रा, विपिन कुमार सहित विभाग के अन्य कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story