मनाया गया एनसीसी का स्थापना दिवस

WhatsApp Channel Join Now
मनाया गया एनसीसी का स्थापना दिवस


भागलपुर, 24 अप्रैल (हि.स.)। संत टेरेसा विद्यालय भागलपुर में शुक्रवार को एनसीसी का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ 4 बिहार बटालियन राष्ट्रीय कैडेट कोर भागलपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विकास मंडल, सूबेदार पीके गोडा, कंपनी हवालदार मेजर रंजीत सिंह, सेकंड ऑफिसर एएनऒ मोहम्मद शहजाद अंजुम, विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर थेरेस, वरिष्ठ खेल प्रशिक्षक नीलकमल राय एवं एनसीसी के समन्वयक रोहित खेतान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस मौके पर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विकास मंडल ने कहा कि विद्यालय के लिए यह ऐतिहासिक दिन है, यहां राष्ट्रीय कैडेट कोर पाठ्यक्रम की शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा कि एनसीसी की स्थापना वर्ष 1948 में हुई थी। यह दुनिया का सबसे बड़ा वर्दीधारी युवा संगठन है, जिससे देशभर के लाखों छात्र-छात्राएं जुड़े हैं।

कार्यक्रम के दौरान कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विकास मंडल, सूबेदार पीके गोडा ओर कंपनी हवालदार मेजर रणजीत सिंह ने विद्यालय की प्राचार्य सिस्टर थेरेस एवं विद्यालय के एनसीसी समन्वयक रोहित खेतान को एनसीसी फ्लैग एवं रेजिंग पत्र प्रदान किया।

विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर थेरेस ने पुष्पगुच्छ, अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर धन्यवाद ज्ञापन किया। साथ ही कहा कि एनसीसी से छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा, इससे विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, दल प्रबंधन एवं एकता की भावना का विकास होगा। कार्यक्रम का सभी कार्य सिस्टर जान्सी एवं उद्घाटन सुपम टेकरीवाल ओर धन्यवाद ज्ञापन नीलकमल राय ने दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story