एमपीएस के 50 छात्र छात्राओं का एनसीसी में चयन

WhatsApp Channel Join Now
एमपीएस के 50 छात्र छात्राओं का एनसीसी में चयन


अररिया 26 मई(हि.स.)।

जिले के मिथिला पब्लिक स्कूल के 50 छात्र छात्राओं का एनसीसी 35 बिहार बटालियन के तत्वावधान में बुधवार को आयोजित भर्ती प्रक्रिया में नए सत्र 2026-27 के लिए एनसीसी कैडेट के रूप में चयन किया गया।

एनसीसी के 35 बिहार बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल उमेश कुमार छेत्री की अध्यक्षता में भर्ती प्रक्रिया आयोजित किया गया। चयन प्रक्रिया में स्कूल के वर्ग अष्टम व नवम के 243 छात्र-छात्राएं शामिल हुए,जिसमें 50 छात्र-छात्राओं चयन किया गया।

चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और अनुशासित बनाने के लिए कई कड़े मापदंड तय किए गए थे।जिसमें प्रथम चयन प्रक्रिया प्राथमिक चिकित्सा जांच, द्वितीय चयन प्रक्रिया शारीरिक दक्षता तथा तृतीय चयन प्रक्रिया में सभी छात्र-छात्राओं को लिखित परीक्षाओं से गुजरना पड़ा।

लिखित परीक्षाओं के अंक के आधार पर मेघा सूची तैयार की गई। जिसमें अंतिम रूप से 50 छात्र-छात्राओं सफल हुए। इस विशेष भर्ती के अवसर पर सेना और विद्यालय के कई गणमान्य अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्य रूप से 35 बिहार बटालियन एनसीसी पूर्णिया के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल उमेश छेत्री, ऐडीम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल हिम्मत सिंह,सूबेदार मेजर सुरेश चंद्र परमार, ट्रेनिंग जेसीओ सिकंदर यादव, विद्यालय प्राचार्या पुतुल मिश्रा, निदेशक विपुल मिश्रा,एनसीसी अधिकारी सेकंड ऑफिसर राजीव कुमार झा के साथ स्कूल शिक्षक मौजूद थे।भर्ती प्रक्रिया को सफल बनाने में विद्यालय प्रबंधक आलोक निरंजन झा, उप प्राचार्य अमित झा,विशिष्ट शिक्षक मनोज कुमार झा का विशेष योगदान रहा।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story