शारदीय नवरात्रि को लेकर गायत्री परिवार ने चलाया स्वच्छता अभियान, निकलेगी भव्य कलश यात्रा

WhatsApp Channel Join Now
शारदीय नवरात्रि को लेकर गायत्री परिवार ने चलाया स्वच्छता अभियान, निकलेगी भव्य कलश यात्रा


नवादा, 09 अक्टूबर (हि.स.)।

शारदीय नवरात्रि के आगमन को लेकर नवादा जिले के कौआकोल क्षेत्र में धार्मिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

इसी क्रम में गायत्री परिवार के व्यवस्थापक सुरेश प्रसाद के नेतृत्व में शुक्रवार को जोगाचक बाजार, कौआकोल बाजार एवं रानीबाजार की मुख्य सड़कों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान गायत्री परिवार के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सड़कों की साफ-सफाई की।नवरात्रि के अवसर पर स्वच्छ एवं भक्तिमय वातावरण बनाने का संदेश दिया।

इस दौरान अभियान में शामिल लोगों ने बाजार की मुख्य सड़कों की सफाई कर धार्मिक आयोजनों से पहले आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की पहल की। गायत्री परिवार के सदस्यों ने सामूहिक रूप से श्रमदान कर लोगों को अपने आसपास के सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया।

स्वच्छता अभियान में सियामनी कुमारी, नीलम देवी, माला देवी, रीता, सुनीता, अशोक कुमार, प्रेमलता, जितेंद्र साव, रंजीत, अंशु, किशोरी, उषा कंचन, ज्योति, सविता, मुकेश, श्रीकांत प्रसाद एवं प्रभु प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे। गायत्री परिवार के व्यवस्थापक सुरेश प्रसाद ने बताया कि शारदीय नवरात्रि को लेकर कौआकोल में शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी।

कलश यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। इसके बाद रविवार को विधिवत कलश स्थापना के साथ नवरात्रि पूजा का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नवरात्रि के नौ दिनों तक नियमित रूप से दुर्गापाठ किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रतिदिन सुबह और शाम गीत-संगीत तथा प्रवचन के कार्यक्रम आयोजित होंगे,जिनके माध्यम से श्रद्धालु धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में मां दुर्गा की आराधना करेंगे। नवरात्रि के दौरान होने वाले धार्मिक आयोजनों को लेकर गायत्री परिवार की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन

Share this story