राष्ट्रीय आम समागम, मंत्री ने किसानों की मेहनत को सराहा

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रीय आम समागम, मंत्री ने किसानों की मेहनत को सराहा


भागलपुर, 27 जून (हि.स.)।

जिले के बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर में शनिवार को आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय आम समागम सह कार्यशाला में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास सह सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने आम उत्पादक किसानों से मुलाकात कर उनके प्रयासों की सराहना की। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय आम समागम में देश के कई राज्यों से किसान शामिल हुए हैं।

किसानों ने अपने बगीचों में तैयार की गई अलग-अलग प्रजातियों के आमों की प्रदर्शनी लगाई है। कार्यक्रम में आम की नई किस्मों, आधुनिक तकनीक और बेहतर उत्पादन को लेकर चर्चा की जा रही है मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि इस समागम में पहुंचे किसान आम के प्रति समर्पित हैं और अपने बगीचों में अलग-अलग प्रजाति के आमों का उत्पादन कर रहे हैं। ऐसे किसान समाज और कृषि क्षेत्र के लिए प्रेरणा हैं और बधाई के पात्र हैं।

इस मौके पर बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति दुनिया राम सिंह, भागलपुर सांसद अजय मंडल और जदयू नेता सुड्डू साईं सहित कई लोग मौजूद रहे। दो दिवसीय इस आम समागम का उद्देश्य किसानों को नई तकनीक से जोड़ना और आम की खेती को बढ़ावा देना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story