राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 9 मई को

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 9 मई को


भागलपुर, 06 मई (हि.स.)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार, बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भागलपुर के तत्वावधान में शनिवार को पूर्वाह्न 10:30 बजे से व्यवहार न्यायालय, भागलपुर, नवगछिया एवं कहलगांव के परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

इस लोक अदालत में मुकदमा पूर्व एवं लंबित वादों का आपसी सुलह के आधार पर त्वरित निष्पादन किया जाएगा। जिन मामलों का निपटारा किया जाएगा, उनमें प्रमुख रूप से—शमनीय (कम्पाउंडेबल) आपराधिक वाद एन.आई. एक्ट धारा 138 से संबंधित वाद बैंक ऋण वसूली मामले मोटर दुर्घटना दावा वाद, श्रम विवाद, विद्युत एवं जल बिल संबंधी विवाद, वैवाहिक विवाद ,भूमि अधिग्रहण मामले, सेवा संबंधी मामले (वेतन, भत्ता एवं सेवानिवृत्ति लाभ), राजस्व मामले (जिला न्यायालय में लंबित) अन्य दीवानी वाद (किराया, सुखाधिकार, निषेधाज्ञा, माप-तौल एवं संविदा निष्पादन संबंधी मामले) बीएसएनएल से संबंधित वाद शामिल हैं।

सभी इच्छुक पक्षकारों एवं अधिवक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि वे अधिक से अधिक शमनीय वादों के निष्पादन के लिए संबंधित न्यायालय अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भागलपुर से संपर्क कर इस अवसर का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय, भागलपुर के टॉल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है इसके अतिरिक्त, फोन नंबर 0641-2401017 तथा ई-मेल bclsabhagalpur@yahoo.com के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story