सोखोदेवरा में बच्चो ने गांधी -शास्त्री की मनाई जयंती

WhatsApp Channel Join Now
सोखोदेवरा में बच्चो ने गांधी -शास्त्री की मनाई जयंती


नवादा,02 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के कौआकोल प्राथमिक विद्यालय बिरला मोड़, सोखोदेवरा में शुक्रवार को विद्यालय परिवार एवं पत्रकार संगठन, कौआकोल प्रखंड इकाई के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक ओमशंकर कुमार ने की। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने दोनों महापुरुषों के तैलचित्र पर खादी सूत की माला अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के विचारों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और देशभक्ति के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

मौके पर ग्राम निर्माण मंडल के प्रधानमंत्री अरविंद कुमार, डॉ. भारत भूषण शर्मा, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक-सह-प्रधान डॉ. जयवंत कुमार सिंह, कौआकोल थाना के एसआई सोनू कुमार गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष शिवशंकर सिंह, नवीन कुमार, दशरथ मिस्त्री, रौशन कुमार सोनु, कुमार सानू, अजय कुमार, राजीव रंजन, नरेंद्र कुमार वर्मा, समाजसेवी सत्येंद्र कुमार यादव, शिक्षक अंकित सिंह समेत विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन

Share this story