नशा मुक्ति अभियान को लेकर नुक्कड़ नाटक वाहन रवाना, महादलित टोलों में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

WhatsApp Channel Join Now
नशा मुक्ति अभियान को लेकर नुक्कड़ नाटक वाहन रवाना, महादलित टोलों में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान


नशा मुक्ति अभियान को लेकर नुक्कड़ नाटक वाहन रवाना, महादलित टोलों में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान


सुपौल, 10 नवंबर (हि.स.)। जिले में नशा मुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को समाहरणालय परिसर से नुक्कड़ नाटक वाहन रवाना किया गया।

जिलाधिकारी सावन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया। इस अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों के महादलित टोलों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से कलाकार आमलोगों को नशे के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान के प्रति जागरूक करेंगे। साथ ही लोगों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवनशैली अपनाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाना और नशे की बुराइयों के प्रति लोगों को सचेत करना है। विशेष रूप से महादलित टोलों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरल एवं प्रभावशाली तरीके से लोगों को जागरूक किया जाएगा। जिला प्रशासन की इस पहल से नशामुक्त बिहार के संकल्प को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिरुद्ध प्रसाद यादव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी संजय कुमार सहित जिला जनसंपर्क कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774813 Articles

Share this story