नरपतगंज नगर पंचायत सशक्त स्थायी समिति के चुनाव में उलटफेर, तीन नए पार्षद निर्वाचित

WhatsApp Channel Join Now
नरपतगंज नगर पंचायत सशक्त स्थायी समिति के चुनाव में उलटफेर, तीन नए पार्षद निर्वाचित


अररिया 30 मई(हि.स.)। जिले के नरपतगंज नगर पंचायत के सशक्त स्थायी समिति सदस्य पद के लिए हुए चुनाव में पूरी तरह से उलटफेर हुआ और तीनों निवर्तमान सशक्त स्थायी समिति सदस्यों को पार्षदों ने नकारते हुए सशक्त स्थायी समिति सदस्य पद के लिए तीन नए पार्षद का चयन निर्वाचन में किया

। पुराने स्थायी समिति के सदस्यों को वार्ड पार्षदों ने खारिज करते हुए नई समिति में वार्ड संख्या 17 के पार्षद भीम कुमार राय, वार्ड नंबर 15 पार्षद केशव कुंदन और वार्ड नंबर 8 पार्षद अमित पासवान को नए सदस्य के रूप में चुना है।

डिप्टी कलेक्टर के निगरानी में संपन्न चुनाव को लेकर सुबह से नगर पंचायत के सियासत में काफी उथल पुथल मचा हुआ था।चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और चुनाव से नगर पंचायत के कर्मचारियों को बिल्कुल अलग रखा गया था।

नरपतगंज थानाध्यक्ष के साथ पुलिस अधिकारी और बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने को लेकर काफी मुस्तैद दिखे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story