भाजपा महिला मोर्चा रक्सौल ने नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का किया आयोजन
पूर्वी चंपारण,15 अप्रैल (हि.स.)। जिले के सुगौली में महिला मोर्चा संगठन जिला रक्सौल द्वारा नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिला अध्यक्ष प्रीति खंडेलवाल के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ कौशल्या केसरी,सुगौली की उपमुख्य पार्षद सरिता शर्मा,डॉ प्रियंका,संगीता चित्रांश एवं प्रीति खंडेलवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस दौरान वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद कहा।जिलाध्यक्ष प्रीति खंडेलवाल ने कहा की यह आधी आबादी को उनका हक़ और सम्मान दिलाने के लिए ऐतिहासिक कदम है।
उन्होंने बताया की भाजपा महिला मोर्चा द्वारा बीते 10 तारीख से 15 तारीख तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया,जिसमे हस्ताक्षर अभियान,मानव शृंखला,साइकिल रैली,जगह जगह सम्मेलन,पदयात्रा सहित अन्य कार्यक्रम शामिल है।वहीं संगीता चित्रांश ने कहा की जबसे नरेंद्र मोदी की सरकार केंद्र में आयी तबसे लगातार महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक प्रयास किए गए।वही उप मुख्य पार्षद सरिता शर्मा ने कहा की जब महिलाएँ सशक्त होंगी तब मजबूत समाज का निर्माण होगा।उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम की प्रशंसा करते हुए मोदी सरकार को धन्यवाद कहा।
कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ता काफ़ी ख़ुश एवं उत्साहित नज़र आईं।इस दौरान कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री एवं प्रभारी रक्सौल संगीता चित्रांश,जिलाध्यक्ष प्रीति खंडेलवाल,करुणा अग्रवाल,संगीता मिश्रा,निक्की मिश्रा,सुप्रिया पोद्दार,विशेष पोद्दार,अनुराधा शर्मा सहित भारी संख्या में आंगनबाड़ी सेविका,जीविका दीदी सहित महिला मोर्चा की कार्यकर्ता शामिल हुए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार

