वरीय महिला अधिवक्ता छाया मिश्र काे नन्द किशोर यादव ने दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
वरीय महिला अधिवक्ता छाया मिश्र काे नन्द किशोर यादव ने दी बधाई

वरीय महिला अधिवक्ता छाया मिश्र काे नन्द किशोर यादव ने दी बधाई

पटना, 19 अप्रैल (हि.स.)। एडवोकेट्स एसोसिएशन के उपाध्याय पद पर एक बार फिर से वरीय महिला अधिवक्ता छाया मिश्र निर्वाचित हुई है। नागालैंड के राज्यपाल नन्द किशोर यादव ने एडवोकेट्स एसोसिएशन के उपाध्याय पद पर पुनः निर्वाचित हाेने पर वरीय महिला अधिवक्ता छाया मिश्र को बधाई दी है।

रविवार सुबह नंदकिशाेर यादव ने कोहिमा से फोन किया और छाया मिश्र को विजेता होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी तथा विश्वास व्यक्त किया कि एडवोकेट्स एसोसिएशन, वकीलों के कल्याण के लिए सदा सक्रिय रहेगा। उन्हाेंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

Share this story