पीएम मोदी के जीवन-संघर्ष व सेवा की अनकही कहानी नाट्य मंचन से पहुंचेगी जन-जन तक

WhatsApp Channel Join Now
पीएम मोदी के जीवन-संघर्ष व सेवा की अनकही कहानी नाट्य मंचन से पहुंचेगी जन-जन तक


पटना, 28 सितंबर (हि.स.)।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन-संघर्ष, सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रसेवा के विभिन्न पहलुओं को नाट्य मंचन के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने की पहल की गई है। इसके तहत आगामी 02 अक्टूबर से जिले के सभी दस विधानसभा क्षेत्रों में 'नमो सेवा अनकही कहानियां' र्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

सोमवार को लहेरियासराय स्थित प्रेक्षागृह में कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के बाद स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ गोपालजी ठाकुर यह जानकारी दी। जिला संयोजक अमरनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई तैयारी बैठक में पूर्व मंत्री हरि सहनी समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।

सांसद ने बताया कि 2 अक्टूबर को लहेरियासराय स्थित दरभंगा ऑडिटोरियम सहित विभिन्न स्थानों पर नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और राष्ट्रसेवा से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल सेवा और समर्पण की अनकही कहानियों को लोगों तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी।

डॉ ठाकुर ने कहा कि कार्यक्रम से स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा और उन्हें व्यापक मंच उपलब्ध हो सकेगा। कार्यक्रम को लेकर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सभी विधानसभा क्षेत्रों में तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

मौके पर अभयानंद झा, अंकुर गुप्ता, राजेश रंजन, संगीत साह, रामाज्ञा चौधरी, सपना भारती, भावना कुमारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra

Share this story