नालंदा में अलग अलग दुर्घटना में चार लोगों की मौत

WhatsApp Channel Join Now

बिहारशरीफ 02 मई (हि.स.)। जिले के अलग-अलग थाना इलाके में बीते 24 घंटे के दौरान हुई घटनाओं में चार लोगों की जान चली गई।

घटना वेना, हरनौत, गिरियक व एकंगरसराय थाना क्षेत्र में हुई। पहली घटना एकंगरसराय बाजार के पास शुक्रवार की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गयी। मृतका हिलसा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी 49 वर्षीया फेंकनी देवी थी।

दूसरी घटना वेना थाना क्षेत्र के एनएच 20, बख्तियारपुर-रजौली मार्ग पर वेना ओवरब्रिज पर शनिवार की सुबह तेज रफ्तार बाइक डिवाईडर से टकरा गयी उसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में धक्का मार दिया जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

घटनाक्रम की सूचना वेना थाना पुलिस को दी गई सूचना पाते ही वेना थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गयी और युवक के मोबाइल व उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान पटना जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी सुधीर प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र आदित्य आनंद के रूप में की गयी है।

थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। बाइक को जब्त कर थाना लाया गया है।

तीसरी घटना गिरियक थाना क्षेत्र के कोयरी बिगहा पुल के पास शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में चालक मरकट्टा गांव निवासी राजीवे सिंह के 30 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार की मौत हो गई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

चौथी घटना सरमेरा थाना क्षेत्र के बाजार इलाके में घटी जहां शनिवार की सुबह दुर्गा स्थान के पास तालाब में नहा रही दो बच्चियों की मौत हो गई। मृतकों में दुखन राम की 12 वर्षीया पुत्री राधा कुमारी और रामबली राम की 14 वर्षीया पुत्र खुश्बू कुमारी शामिल हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि नहाने के दौरान दोनों बच्चियां गहराई में जाकर डूब गईं। जिससे उनकी मौत हो गई थानाध्यक्ष साकेन्द्र कुमार ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

Share this story