नालंदा जिले में विभिन्न हादसों के दौरान छह की गई जान

WhatsApp Channel Join Now
नालंदा जिले में विभिन्न हादसों के दौरान छह की गई जान


नालंदा, 03 अक्टूबर (हि.स.)।

जिले के अलग-अलग थाना इलाके में बीते 24 घंटों के दौरान हुए हादसे में आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजन के सुपुर्द कर दिया।

पहली घटना मानपुर थाना अंतर्गत खाड़े बिगहा गांव में शनिवार को सकरी नदी में डूबकर 11 साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक मुकेश चौधरी का पुत्र रवि कुमार है। परिवार ने बताया कि बच्चे की मां बेटे की लंबी उम्र के लिए जिउतिया पर्व कर रही थी। सुबह में वह बेटे के साथ सकरी नदी में नहा रही थी। उसी दौरान मां के सामने बेटे की डूबकर मौत हो गई।

दुसरी घटना बिन्द थाना क्षेत्र के मसियाडीह गांव के मलकाना खंधा के पास शनिवार को सोइवा नदी में डूबकर एक बच्ची की मौत हो गयी। मृतका मसियाडीह गांव निवासी बब्लू पासवान की 11 वर्षीया पुत्री अन्नू कुमारी है। वह कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पांचवी कक्षा की छात्रा थी। जितिया पर्व को लेकर छुट्टी में घर आयी हुई थी।

थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर खुदागंज थाना क्षेत्र के मैदीपुर गांव में शुक्रवार की रात खेत पटवन कर रही महिला की करंट से मौत हो गई। मृतका 37 वर्षीया विभा देवी हैं। परिवार ने बताया कि महिला पटवन के दौरान सबमर्सिबल स्टार्ट कर रही थी। उसी दौरान विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आकर महिला की मौके पर जान चली गई। थानाध्यक्ष दुर्गेश गहलौत ने बताया कि शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया है। साथ हीं सिलाव थाना क्षेत्र के सिंथौरा भट्ठा के समीप शनिवार को सेल्फ खराब चारपहिया वाहन को डायरेक्ट स्टार्ट करने में उससे दबकर चालक की मौत हो गई।

मृतक 49 वर्षीय चालक नंदे लाल राजवंशी हैं। परिवार ने बताया कि वाहन का सेल्फ खराब था। नंदे लाल वायर से वाहन स्टार्ट करने का प्रयास कर रहे थे। उसी दौरान स्टार्ट होकर वाहन आगे बढ़ गई। जिससे दबकर अधेड़ की मौत हो गई। मौत के बाद परिजन शव लेकर राजगीर थाना क्षेत्र स्थित गांव ले आएं। राजगीर थानाध्यक्ष ने बातया कि घटना की प्राथमिकी यातायात थाना में प्रेषित की जाएगी।राजगीर थाना क्षेत्र झालर गांव के समीप शनिवार को पानी भरे पाइन में डूबने से पुटूस कुमार के पुत्र पुत्र अविनाश कुमार की मौत हो गई है। वह पानी भरे पइन में नहा रहा था, जबकि परिजन उसी जगह पर मवेशी के लिए घास काट रहे थे। तभी यह हादसा हुआ है।

घर पहुंचने पर जब बेटा नहीं दिखा तो दुबारा उसी जगह पर खोजबीन करने पर पईन में किशोर का शव ऊपलाया मिला। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया है नालंदा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में शनिवार की सुबह करंट से युवक की मौत हो गई। मृतक ईश्वर पासवान का पुत्र शिवशंकर कुमार उर्फ जयराम पासवान है। परिवार ने बताया कि युवक सुबह में घर से निकला था। उसी दौरान विद्युत प्रवाहित लोहे के पोल करंट आ रहा था। जिसके संपर्क में आकर युवक की करंट से मौत हो गई। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

Share this story