नगर परिषद की योजनाओं का मुख्य पार्षद ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिया जोर

WhatsApp Channel Join Now
नगर परिषद की योजनाओं का मुख्य पार्षद ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिया जोर


नगर परिषद की योजनाओं का मुख्य पार्षद ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिया जोर


सुपौल, 10 जुलाई (हि.स.)। नगर परिषद क्षेत्र में चल रहे जनहितकारी विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा 'राघव' ने शुक्रवार को वार्ड संख्या-22 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थापित किए जा रहे वाटर कूलर परियोजना और निर्माणाधीन वृहद नाला परियोजना का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कार्य एजेंसी को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य पार्षद ने दोनों परियोजनाओं की प्रगति, निर्माण की गुणवत्ता और कार्यों की पारदर्शिता की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।राघवेंद्र झा ने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं तथा निर्माण गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए।

उन्होंने कहा कि बेहतर गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा होने से शहरवासियों को योजनाओं का लाभ शीघ्र मिल सकेगा।उन्होंने कहा कि नगर परिषद की प्राथमिकता नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना और जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है। इसी उद्देश्य से विभिन्न बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी विकास योजनाओं को तेजी से पूरा कराया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद जावेद अख्तर, नगर परिषद के अन्य जनप्रतिनिधि, संबंधित विभाग के अधिकारी तथा कार्य एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर बल दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story