नगर पंचायत कोपा सशक्त स्थायी समिति का चुनाव निर्विरोध संपन्न

WhatsApp Channel Join Now
नगर पंचायत कोपा सशक्त स्थायी समिति का चुनाव निर्विरोध संपन्न


सारण, 30 मई (हि.स.)। नगर पंचायत कोपा की सशक्त स्थायी समिति का चुनाव आपसी एकता और लोकतांत्रिक सहमति के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।

चेयरमैन रोकसाना खातून से विचार-विमर्श के बाद, सभी वार्ड पार्षदों एवं प्रतिनिधियों ने नगरहित को सर्वोपरि रखते हुए पूर्व से कार्यरत सदस्यों को पुनः निर्विरोध चुनने का सर्वसम्मत निर्णय लिया।

इसके तहत पूर्व सदस्य सलीम अंसारी, अमित कुमार यादव एवं मुमताज खान को एक बार फिर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि कोपा नगर पंचायत में सशक्त अस्थाई समिति के तीन पदों के लिए चुनाव होना था तीन ही आवेदन प्राप्त हुए प्रक्रिया पूर्ण करने के साथ तीनों को निर्विरोध घोषित कर दिया गया ।

उपमुख्य पार्षद माधुरी सिंह ने पार्षदों के इस निर्णय की सराहना करते हुए निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसी चट्टानी एकता के बल पर सभी पार्षद मिलकर कोपा को एक विकसित नगर पंचायत बनाने के संकल्प को साकार करेंगे। वहीं, चेयरमैन प्रतिनिधि बुस्तामी खान ने कहा कि इस एकजुटता से आपसी भाईचारा मजबूत होगा और विकास कार्यों में तेजी आएगी।

इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय परिसर में वीरेंद्र चौधरी, किसन कुशवाहा, बुलबुल गुप्ता, राजन खान और संजय साह सहित कई वार्ड पार्षद लोग उपस्थित थे। स्थानीय नागरिकों ने भी इस राजनैतिक समन्वय की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए एक सकारात्मक संदेश बताया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story