नगर निकाय क्षेत्रों में अंचलाधिकारी करेंगे वंशावली निर्गत

WhatsApp Channel Join Now
नगर निकाय क्षेत्रों में अंचलाधिकारी करेंगे वंशावली निर्गत


बक्सर, 01 जनवरी (हि.स.)। नगर निकाय क्षेत्रों में वंशावली निर्गत करने हेतु सक्षम प्राधिकारी निर्धारित कर दिया गया है। इस संबंध में अपर समाहर्ता अरुण कुमार सिंह ने जानकारी दी कि अब नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में निवास करने वाले नागरिकों के लिए संबंधित अंचल क्षेत्र के अंचलाधिकारी को वंशावली निर्गत करने का सक्षम प्राधिकारी नामित किया गया है।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पहले से सरपंच द्वारा वंशावली निर्गत की जाती रही है, जबकि शहरी क्षेत्रों में अब तक कोई स्पष्ट व्यवस्था नहीं थी। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग तथा नगर विकास एवं आवास विभाग से विधिक परामर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है।

इस नई व्यवस्था से शहरी नागरिकों को पारदर्शिता, सुविधा और त्वरित सेवा मिलेगी तथा अनावश्यक भटकाव और विलंब की समस्या समाप्त होगी। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को इसके प्रभावी क्रियान्वयन एवं आम जनता को जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप कुमार ओझा

Share this story