नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने बाबा हरिहरनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 20 जुलाई (हि.स.)। नागालैंड के राज्यपाल एवं बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नंद किशोर यादव अपने सोनपुर प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर साेमवार काे पहुंचे। सोनपुर आगमन पर पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पश्चात स्थानीय विधायक विनय कुमार सिंह, भाजपा नेता राकेश सिंह एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ और माला पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया।

तत्पश्चात, राज्यपाल ने बाबा हरिहरनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि-विधान से विशेष पूजन-अर्चन किया। मुख्य पुजारी सहित अन्य आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई। इस दौरान राज्यपाल ने देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।

पूजा-अर्चना के उपरांत मंदिर परिसर में सोनपुर विधायक विनय कुमार सिंह, भाजपा नेता राकेश सिंह, हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह तथा भाजपा नेताओं के नेतृत्व में अंगवस्त्र भेंट कर राज्यपाल को सम्मानित किया गया।

इस सम्मान से अभिभूत होकर राज्यपाल नंद किशोर यादव ने कहा कि आप सभी से मिले इस स्नेह और सम्मान का मैं ऋणी हूँ। बाबा हरिहरनाथ की कृपा समस्त देशवासियों पर बनी रहे और हमारा प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहे।

वहीं स्थानीय विधायक ने राज्यपाल के आगमन को पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया। राज्यपाल के इस दौरे को लेकर सोनपुर एवं मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था तथा साफ-सफाई के कड़े और पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story